Best bridal outfits for 2022

कोरोना के चलते भले ही सबकुछ ठप पड़ गया हो लेकिन शादियों की सीजन जोरों-शोरों पर है। बात अगर ब्राइडल ट्रेंड की करें तो साल 2021-2022 में आउटफिट्स से ज्वैलरी तक... मॉर्डन ब्राइड्स ने कई एक्सपेरिमेंट किए लेकिन सबसे ज्यादा बदलाव लहंगा कलर में देखने को मिला। मॉर्डन ब्राइड्स लाल, मेहरून, गुलाबी से हटकर कुछ अलग लहंगा कलर चुन रही हैं। अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं या किसी शादी का हिस्सा बनने वाली हैं तो आपको एक बार अभी चल रहे ट्रेंडिंग कलर के बारे में जरूर जान लेना चाहिए -
1-टॉप ऑरेंज ब्राइडल लहंगे
ऑरेंज ब्राइडल लहंगे इस समय सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि दुल्हनें मेहंदी, संगीत या हल्दी सेरेमनी के लिए भी इस रंग के लहंगे खूब पसंद कर रही हैं।
इसे कैसे वियर करें -
* बेज दुपट्टे के साथ नारंगी (Orange) रंग का लहंगा शादी के लिए बिल्कुल सही ऑप्शन है।
* अलग-अलग शेड्स वाला ऑरेंज लहंगा |
* मिरर वर्क ऑरेंज लहंगा |
* प्री वेडिंग फंक्शन के लिए सिंपल प्रिंटेड ऑरेंज लहंगा |
* ट्रेडिशनल वाइव्स के लिए बनारसी ऑरेंज लहंगा
* अपनी फ्रेंड या बहन की शादी के लिए आप मोनोक्राम ऑरेंज लहंगा पहन सकती हैं।
2- डीप ग्रीन (Deep Green) लहंगे -
यह बोल्ड और सुंदर रंग मेहंदी फंक्शन के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है।
इसे कैसे वियर करें -
* डीप ग्रीन बनारसी लहंगा + मॉर्डन व ट्रेडिशनल वर्क का परफेक्ट दुपट्टा |
* सिल्वर एंड रेड वर्क वाला डीप ग्रीन लहंगा भी वेडिंग फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।
* जरदोजी वर्क वाला (zardozi work) डीप ग्रीन लहंगा |
* डीप ग्रीन लहंगा विद बांधनी दुपट्टा।
* ग्रीन लहंगे के साथ कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा
इसके अलावा -
- आजकल दुल्हनें ब्राइडल पाउडर पिंक (Powder Pink) लहंगे पसंद कर रही हैं यह रंग ना सिर्फ कूल लुक देता है बल्कि सर्दियों के लिए भी यह बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है। ऐसे में अगर आप भी जल्दी दुल्हन बनने वाली हैं तो पाउडर पिंक लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
- सर्दियों की शादियों के लिए मखमली वेलवेट लहंगे एक बेहतरीन दुल्हन विकल्प हैं।अगर आप बेस्ट फ्रेंड या बहन की शादी अटेंड करने जा रही है तो भी आप वेलवेट लहंगे में ग्रेसफुल व ब्यूटीफुल लुक पा सकती हैं।
- इस साल दुल्हनों में आइवरी (Ivory lehenga) का क्रेज भी काफी देखने को मिला।
- पेस्टल पिंक रंग के साथ दुल्हनों के लहंगे में सुंदर थ्रेडवर्क का ट्रेंड भी देखने को मिला।
- डार्क मर्सला-रंग वाले लहंगे |
- इस बार डस्टी पिंक लहंगा भी खूब पसंद किया गया |
- मल्टीकलर लहंगा का ट्रेंड भी इस बार खूब देखने को मिला।